फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: छुट्टियां खत्म, आज से खुलेंगे विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ग्रीष्मावकाश के बाद मंगलवार से परिषदीय विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। नए शैक्षणिक सत्र को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बच्चों और शिक्षकों के स्वागत की तैयारियां कई विद्यालयों में की गई हैं।
विज्ञापन

विद्यालय खुलने के साथ ही बच्चों के नामांकन बढ़ाने, ड्रॉपआउट छात्रों को स्कूल से जोड़ने और नियमित उपस्थिति पर ध्यान दिया जाएगा। अधिकारियों ने शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि विद्यालय खुलते ही प्रवेशोत्सव, जनसंपर्क अभियान और अभिभावकों से संवाद के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराया जाए। विद्यालयों में स्वच्छता, पेयजल, बिजली और अन्य सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। बीएसए रतन कीर्ति ने बताया कि विद्यालयों में पहले दिन से ही पढ़ाई शुरू कराने के निर्देश दिए हैं ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें