फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2025: होली के धधकते अंगारों से कौन गुजरेगा, प्रहलाद के गांव में हुई पंचायत; मोनू पंडा ने इसलिए किया मना

Fri, 07 Feb 2025 08:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

गांव फालैन में होली पर एक पंडा धधकते हुए अंगारों पर चलता है। इस बार मोनू पंडा ने इस लीला को करने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि इस बार शरीर में प्रह्लाद जी से शक्ति का एहसास नहीं मिला है। 
 
विज्ञापन
मोनू पंडा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोसीकलां के गांव फालैन में होली के धधकते अंगारों के बीच निकलने वाले पंडा के नाम पर अभी सहमति नहीं बन सकी है। बृहस्पतिवार को गांव में पंचायतों का दौर चलता रहा। ग्रामीणों का कहना था कि 12 मार्च को पंडा के तप पर बैठने से पूर्व निर्णय हो जाएगा। भक्त प्रह्लाद की लीला को साकार कर होली के दहकते अंगारों से निकलने की परंपरा का निर्वहन करने वाले मोनू पंडा ने इस लीला को साकार करने में असमर्थता जताने के बाद गांव में पंचायतों का दौर चल निकला।
विज्ञापन


मोनू कई वर्ष से इस परपंरा को लगातार निभा रहे थे। मोनू का तर्क था कि भक्त प्रह्लाद का आदेश होने के बाद ही अंगारों से निकलने की परंपरा का निर्वहन किया जाता है। पिछले कई वर्षों से कृपा मिलती थी और शरीर में भक्त प्रह्लाद जी की शक्ति का प्रवेश होते ही परंपरा का निर्वहन हो जाता था।

इस बार प्रह्लाद जी से शरीर में शक्ति का अहसास नहीं हो रहा है। अगर शक्ति मिली तो वह इस बार भी परपंरा का निर्वहन करेंगे। ग्रामीण कमल सिंह का कहना था कि गांव में पंडा के माला ग्रहण करने से पूर्व पंडा का चयन हो जाएगा। पूर्णिमा यानि 12 मार्च को पंडा मेले की माला ग्रहण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें