फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हाईवे थाना प्रभारी व मुख्य आरक्षी पर रुपये लेकर आरोपी को छोड़ने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे थाना प्रभारी व मुख्य आरक्षी पर रुपये लेकर आरोपी को छोड़ने का आरोप
विज्ञापन

मथुरा। थाना हाईवे प्रभारी पुलिस निरीक्षक प्रशांत कपिल समेत दो पुलिसकर्मियों पर नशीले इंजेक्शन के साथ पकड़े गए आरोपियों को पैसे लेकर छोड़ने का आरोप है। मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

गोवर्धन चौराहा के निकट शिवनगर कॉलोनी निवासी देवेंद्र को हाईवे थाना पुलिस ने कुछ दिन पूर्व नशे के इंजेक्शन के साथ पकड़ा था। हाईवे पुलिस ने कार्रवाई की बजाय आरोपी को छोड़ दिया। शुक्रवार को एसओजी ने देवेंद्र को दोबारा पकड़ा और गोविंद नगर थाने के सुपुर्द कर प्राथमिकी दर्ज कराई। पूछताछ में आरोपी ने एसओजी को बताया कि हाईवे पुलिस ने उसे पूर्व में रकम लेकर छोड़ दिया था। एसओजी टीम ने मामले की जानकारी एसएसपी श्लोक कुमार को दी। एसएसपी के निर्देश पर हुई प्रारंभिक जांच में हाईवे थाना प्रभारी प्रशांत कपिल और मुख्य आरक्षी सतेंद्र दुबे की भूमिका संदिग्ध मिली। इसके बाद प्रशांत कपिल को हाईवे थाने से हटाकर पर्यटन थाना और सतेंद्र दुबे को कृष्ण जन्मस्थान भेज दिया गया। एसएसपी ने मामले की गोपनीय जांच शुरू कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें