फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पुलिस ने खोली चोरियां की वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे से सटी करीब छह कॉलोनियों में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए हाईवे पुलिस ने टेकमैन सिटी के बिजलीघर से अंतरजनपदीय दो चोरों को गिरफ्तार किया है। यह चोर सुबह बंद घरों की रेकी करने के बाद चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से नकदी और लाखों रुपये के जेवरात भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

थाना हाईवे की कर्मयोगी नगर, आनंदवन, राजग्राम, राधा एंक्लेव, प्रगति कुंज, राजगार्डन आदि कॉलोनियों में बंद मकानों को निशाना बनाकर लगातार चोरी की वारदातें हो रहीं थीं। बृहस्पतिवार को हाईवे पुलिस ने चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि एसएचओ अनुज कुमार, एसआई योगेश नागर, एसआई शिववीर सिंह और एसआई रजत दुबे ने टीम के साथ राजू निवासी थाना बूड़ी न्यू आगरा और विजय यादव निवासी मच्चा नगरिया जिला औरैया को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से मंगलसूत्र, अंगूठी, कड़े, पायल आदि सामान बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों ने कई वारदातों को कबूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें