फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पसौली में बरातियों को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। छाता कोतवाली के गांव पसौली में शुक्रवार को बरात में आए लोगों को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। बताया जा रहा है कि वरमाला रस्म के दौरान दूल्हे के पेट में अचानक दर्द हो जाने से दूल्हे को मथुरा के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे कोई आराम नहीं मिला। डॉक्टरों के मुताबिक दूल्हे की सभी रिपोर्ट नॉर्मल थी। इस दौरान ग्रामीणों ने दूल्हे के परिवारीजनों को शादी न होने तक बंधक बना लिया।
विज्ञापन

गांव पसौली में शुक्रवार को राया के एक गांव से बरात आई थी। बरात की चढ़ाई और बारौठी होने के बाद एक कमरे में वरमाला का कार्यक्रम रखा गया। बताया जा रहा है कि दुल्हन ने दूल्हे के गले में अपनी वरमाला पहना दी, लेकिन जब दूल्हे की बारी आई तो उसने पेटदर्द का बहाना बना दिया। परिजन दूल्हे को मथुरा अस्पताल ले गए। इस दौरान लड़की पक्ष के लोगों को शक हो गया। उन्होंने गांव में लड़का पक्ष के 15 लोगों को दूल्हे के आने तक बंधक बना लिया। शनिवार की सुबह दूल्हा दुबारा गांव पहुंचा। दोपहर को शादी की रस्म शुरू की गईं, तभी दूल्हे ने दुल्हन की लंबाई कम होने का बहाना बनाते हुए शादी से इनकार कर दिया। खबर लिखे जाने तक लड़की पक्ष और लड़का पक्ष में पंचायत का दौर चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें