फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मामले में 19 को होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह मस्जिद मामले की 19 मार्च को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इस दौरान विचाराधीन वादों पर वाद बिंदु तय होने की संभावना है। साथ ही संशोधन अर्जी पर फैसला भी आ सकता है।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष व केस के पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में 15 वाद लंबित हैं। 19 मार्च को वाद बिंदु तय होने की संभावना है।

5 मार्च को सुनवाई के दौरान दो याचिकाओं में पक्षकार अधिवक्ता हरिशंकर जैन ने केंद्र सरकार और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को भी मुकदमे में पक्षकार बनाने की मांग की है। हालांकि, हिंदू और मुस्लिम पक्षकारों ने इस मांग का विरोध किया है। कोर्ट ने संशोधन अर्जी पर फिलहाल फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब मामले में 19 मार्च को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें