बहुजन नायक काशीराम के जन्म दिवस पर बहुजन एकता मार्च में शामिल पदाधिकारी
मथुरा। बहुजन एकता मार्च व अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कांशीराम की 91वीं जयंती धूमधाम से मनाई। शहर में गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। कांग्रेस की महानगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। विचार गोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी विचारधारा को पूरी तरह से अपनाने का संकल्प लिया।
कृष्णानगर बिजली घर से दीप जलाकर शोभायात्रा शुरू की गई। इसके बाद आंबेडकर कॉलोनी, आजाद नगर, राधिका बिहार, मंडी चौराह समेत विभिन्न स्थानों से होते हुए इंद्रपुरी आंबेडकर पार्क में समापन किया गया। इसी बीच कांग्रेस के महानगर कार्यवाहक अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने सभी का पटका पहनाकर स्वागत किया। शोभायात्रा के संयोजक अजय सनवाल, हेमा यादव, अभिषेक जाटव, लोकेश राही, सिद्धांत भाटिया, नंदनी, विजय लक्ष्मी, मालदीव देवी और वंदना समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांशीराम के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
मथुरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर सामाजिक अधिकार मंच के कार्यकर्ताओं ने जयंती पर कांशीराम को याद किया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। शहर में विभिन्न स्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पूर्व डिप्टी कमांडेंट बीएसएफ बदन सिंह, जितेंद्र सिंह, एमपी सिंह, मोहन सिंह कर्दम, रवि दिवाकर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद