फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह मामला : आज की सुनवाई में तय हो सकता है एडवोकेट कमीशन का प्रारूप और सर्वे का तरीका

Mon, 18 Dec 2023 12:37 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

तीर्थनगरी मथुरा स्थित ईदगाह-श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। आज एडवोकेट कमीशन का प्रारूप व सर्वे का तरीका तय हो सकता है। 
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा स्थित ईदगाह-श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने सर्वेक्षण के लिए एडवोकेट कमीशन की मंजूरी दी थी। आज  एडवोकेट कमीशन का प्रारूप व सर्वे का तरीका तय हो सकता है। 

विज्ञापन


सोमवार को होने वाली सुनवाई में कोर्ट शाही ईदगाह परिसर के सर्वेक्षण के तरीके और एडवोकेट कमीशन में किन-किन लोगों को शामिल किया जाएगा। उनके नामों को तय किए जाने की संभावना है। मथुरा से कई पक्षकार रविवार शाम को इलाहाबाद के लिए रवाना भी हो गए।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस मयंक कुमार जैन की एकल पीठ श्रीकृष्ण जन्मभूमि से सटे शाही ईदगाह परिसर को मंदिर का ही हिस्सा बताए जाने से जुड़ी सभी 18 याचिकाओं पर अयोध्या जन्मभूमि विवाद की तर्ज सुनवाई कर रही है। श्रीकृष्ण विराजमान की एडवोकेट कमिश्नर नियुक्त करके सर्वेक्षण कराए जाने की मांग संबंधी अर्जी को 14 दिसंबर को हाईकोर्ट ने मंजूरी दे दी थी। 
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट में सोमवार को एडवोकेट कमीशन में किन नामों को शामिल किया जाएगा। सर्वेक्षण का तरीका क्या रहेगा आदि बिंदुओं पर सुनवाई होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें