फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सर्दियों में भी उपभोक्ताओं को रुला रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गर्मियों में बिजली कटौती से तो उपभोक्ता परेशान रहते ही हैं, अब सर्दियों में भी अघोषित विद्युत कटौती हो रही है। शहर के विभिन्न हिस्सों में यही हाल है। इससे लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन



रविवार को सुबह जवाहर हाट फीडर और बंगाली घाट फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली चली गई। करीब एक घंटे तक गायब रहने के बाद बिजली आई। इससे पुराना बस स्टैंड, बहादुर पुरा, नया नगला, झींगुरपुरा, जवाहर हाट, सुभाष नगर, कठौती कुआं, बंगाली घाट, छत्ता बाजार, चौबिया पाड़ा, गली सतघड़ा, अंतापड़ा, जनरल गंज आदि क्षेत्रों के लोग काफी परेशान रहे। शनिवार की सुबह भी कमोबेश शहर के विभिन्न हिस्सों में यही हाल रहा। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है।

सुबह के समय बिजली चले जाने के कारण सबमर्सिबल और मोटर आदि नहीं चल पाती हैं। न ही नगर निगम के नलकूप संचालित हो पाते हैं। इसके कारण पानी नहीं मिलता और बच्चों को स्कूल एवं लोगों को कार्यालय जाने में देर हो जाती है। अधिशासी अभियंता शहरी कुंवर शर्मा ने बताया कि लोकल फॉल्ट अथवा कंपनी द्वारा किए जा रहे कार्यों के चलते कभी कभी कटौती करनी पड़ रही है। अन्यथा फिलहाल कटौती नहीं की जा रही है।
विज्ञापन




मुख्य अभियंता ने परखी कार्यों की गुणवत्ता

मथुरा जोन के मुख्य अभियंता प्रद्युम्न त्रिपाठी ने कृष्णा नगर क्षेत्र में चल रहे सुधार कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों से वार्ता कर काम को शीघ्र एवं गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें