फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेर खाने से बिगड़ी दो दर्जन बच्चों की तबीयत, पेट दर्द और उल्टी से हुए परेशान; अस्पताल में कराया गया भर्ती

Wed, 06 Mar 2024 02:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा

सार

बेर खाने से दो दर्जन बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। पेट दर्द और उल्टी से वह परेशान हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
बेर खाने से बिगड़ी दो दर्जन बच्चों की तबीयत, पेट दर्द और उल्टी से हुए परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार को बेर खाने से दो दर्जन छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। वह पेट दर्द और उल्टी से परेशान हो गए। उन्हें आनन फानन अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उनका उपचार किया। 

विज्ञापन


मामला फरह थाना क्षेत्र के पं दीनदयाल धाम गांव का है। यहां एक स्कूल में लंच हुआ। छात्र-छात्राएं स्कूल के पीछे लगे बेर के पेड़ की तरफ पहुंच गए। उससे तोड़कर बेर खाए। कुछ देर बाद आधा दर्जन बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें पेट दर्द और उल्टी होने लगी। सांस लेने में समस्या के साथ घबराहट होने लगी।

स्कूल प्रशासन उन्हें लेकर तुरंत फरह सीएचसी पहुंचा। जानकारी होने पर अभिभावक भी सीएचसी पहुंच गए। यहां बच्चों का इलाज किया गया। बताया गया कि जिस पेड़ से बच्चों ने बेर तोड़कर खाए थे, उसमें कीड़े मारने की दवा का छिड़काव किया गया था। सीएचसी प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि बेर खाने से बच्चों की तबीयत खराब हो गई है। सभी का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें