फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मिर्जापुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात

विज्ञापन
फरह के गांव मिर्जापुर के स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप।
विज्ञापन
मथुरा। फरह के गांव मिर्जापुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर बुखार के संदिग्ध मरीजों की जांच करने में जुटी है। सोमवार को 12 से 15 घरों में जाकर टीम ने बुखार, सिर दर्द व अन्य बीमारी से पीड़ित मरीजों का परीक्षण कर उपचार दिया।
विज्ञापन


शनिवार को फरह के गांव मिर्जापुर में बुखार से पीड़ित एक आठ वर्षीय बालिका की मौत हो गई। बालिका की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। रविवार के बाद सोमवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मिर्जापुर के समीप गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से जानकारी ली। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजू चौधरी ने बताया कि इस समय बुखार से काफी लोग पीड़ित हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुलाकर गांव में कैंप लगवाया है। टीम मरीजों की जांच कर उपचार कर रही है।

उन्होंने बताया कि गांव में जलभराव वाले स्थान पर दवाई का छिड़काव भी कराया गया है। सीएचसी अधीक्षक डा. रामगोपाल ने बताया कि पूरे गांव का सर्वे कर लिया गया है। एएनएम और आशा घर घर जाकर रिपोर्ट बना रही हैं। बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लैब में भेजे गए हैं। मंगलवार दोपहर तक जांच के लिए गए आठ सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हो जाएगी। उन्होंने बताया कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट है। कहीं भी जानकारी मिलती है तो तुरंत ही जांच के लिए चिकित्सा कर्मी तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें