फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना केस बढने पर स्वाथ्य विभाग अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ पड़ोसी जनपद आगरा में कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से निपटने की तैयारियों में जुट गया है। सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑक्सीजन की व्यवस्थाओं का दुरुस्त रखने के आदेश दिए गए हैं। सोमवार को दो पॉजिटिव केस मिले हैं। हर दिन दो हजार सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आगरा में 15 पॉजिटिव केस मिलने के साथ मथुरा में भी दो पॉजिटिव केस मिले। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। स्वास्थ्य विभाग अब रैंडम सैंपलिंग को लेकर तैयारियां शुरू कर रहा है। अगर केस बढ़ते हैं तो रैंडम सैंपल होगी। कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि जिले में 7 ऑक्सीजन प्लांट हैं जिन पर समुचित व्यवस्थाएं हैं। वहीं सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केेंद्रों पर भी ऑक्सीजन की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया गया है।
डॉ. भूदेव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग कोविड की आगामी लहर को लेकर अलर्ट पर है। कोरोना पांच प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है जिसे देखते हुए बाहर से आने वाले लोगों की सैंपलिंग कराई जा रही है। प्रतिदिन दो हजार लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। सौ शैय्या और जिला महिला अस्पताल में पीकू वार्ड तैयार हैं, आवश्यकता पड़ने पर यहां बेडों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें