फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सजदे में झुके सिर, मांगी अमन चैन की दुआ

विज्ञापन
मथुरा। बकरीद की नमाज ईदगाह में अदा करने के बाद बाहर आते नमाजी। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाही ईदगाह मस्जिद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज अदा की गई। नमाजियों के देरी से पहुंचने के कारण तय समय से 15 मिनट देरी से नमाज अदा हुई। नमाजियों ने देश में अमन चैन की दुआ मांगी। बाद में अपनी हैसियत के अनुसार कुर्बानी दी और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार मौजूद रहे और हर गतिविधि पर नजर बनाए रहे।
विज्ञापन

ईदगाह कमेटी द्वारा नमाज का समय सुबह 8 बजे रखा गया था, लेकिन नमाजियों के लगातार आने की वजह से कमेटी ने नमाज का समय 15 मिनट बढ़ा दिया। 8.15 बजे मुफ्ती आसिफ रजा ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद हाफिज कदीर ने खुतबा पढ़ा। इसके बाद सभी ने देश की तरक्की, अमन और भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद मुसलमानों ने अपनी-अपनी सामर्थ्य के मुताबिक अल्लाह की राह में कुर्बानी की सुन्नत अदा की।
नमाजियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ईदगाह कमेटी की ओर से साफ-सफाई और धूप से बचाव के इंतजाम किए गए थे। वहीं, पुलिस का भी सख्त पहरा रहा। आने वाले लोगों की चेकिंग की गई। इस दौरान ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष जहीर हसन, सचिव तनवीर अहमद, संयुक्त सचिव डाॅ. अबरार हुसैन, गफ्फार अब्बास, जिया उल हक, सुलेमान, हामिद खान, निसार राइन, राशिद अब्बासी, असलम कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
इन मस्जिदों में अदा हुई ईद की नमाज
ईद की मुख्य नमाज शाही मस्जिद ईदगाह में हुई। इसके अलावा चौक बाजार स्थित शाही जामा मस्जिद, भूतेश्वर स्थित नवनीत नगर की मस्जिद फैजान ए रजा, मनोहरपुरा की जैबा मस्जिद, भूतेश्वर स्थित बाग काजियान, विष्णुपुरी स्थित मदीना मस्जिद, दरेसी रोड स्थित रजा मस्जिद, मटिया गेट स्थित मस्जिद मेवातियान, खारी कुआं स्थित बेरिया वाली मस्जिद, सदर बाजार स्थित मस्जिद, सुखदेव नगर की मस्जिद, जयसिंहपुरा सहित अन्य मस्जिदों में भी बकरीद की नमाज अदा की गई।
-
अल्लाह की बारगाह में सजदा किया
कोसीकलां। ईदगाह और मस्जिदों में हजारों लोगों ने अल्लाह की बारगाह में सजदा किया। ईदगाह में सुबह साढ़े 6 बजे से ही लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी। सुबह 8 बजे
मौलाना अकबर ने नमाज अदा करवाई। सरायशाही मस्जिद में मौलाना जर्रार हुसैन ने नमाज अदा कराई। नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन नरेंद्र कुमार, हाजी शाकिब, मैनुद्दीन, अब्दुल हसन, सद्दाम, अल्ताफ, यूसुफ मास्टर आदि ने ईद की मुबारकबाद दी। सीओ आशीष शर्मा, एसडीएम श्वेता सिंह कैंप कर सुरक्षा का जायजा लेती रहीं। पुलिस लगातार गश्त करती रही और ड्रोन से निगरानी की गई।


वृंदावन में हर्षोल्लास से मनाई गई बकरीद
वृंदावन। बकरीद हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग नए-नए कपड़े पहनकर नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों की ओर रवाना हुए।
प्रमुख रूप से मथुरा दरवाजा स्थित शाही जामा मस्जिद और गौरानगर कॉलोनी स्थित मदीना मस्जिद पर नमाज के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। मस्जिदों में इमाम साहब के एलान के साथ ही नमाजियों ने कतारबद्ध होकर नमाज अदा की। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के तहत सड़क पर नमाज और खुले में कुर्बानी न किए जाने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें