फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त क्रांति राजधानी में बम की सनसनी

Wed, 28 Oct 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन से मुंबई जा रही अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस में बम की सूचना पर हड़कंप मच गया। रेलवे सुरक्षा बल और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने एक घंटे तक ट्रेन को रोक कर डॉग स्क्वायड व मेटेल डिटेक्टर से पूरी ट्रेन की जांच कराई। सब कुछ ठीक मिलने पर 58 मिनट बाद ट्रेन रवाना कर दी गई।
विज्ञापन


निजामुद्दीन से मुंबई जाने वाली अप रूट की 12954 अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस नियत समय पर निजामुद्दीन से शाम 4:50 पर चली। जब ट्रेन छाता के निकट थी तभी किसी ने मोबाइल फोन से रेलवे कंट्रोल रूम कोटा को ट्रेन में बम होने की सूचना दी। कोटा से सूचना दिल्ली, आगरा और मथुरा जंक्शन को दी गई।

ट्रेन तय समय 6:38 बजे से 18 मिनट पहले ही मथुरा जंक्शन पहुंच गई और ट्रेन को रोक कर आरपीएफ, जीआरपी, रेलवे और सिविल पुलिस के डॉग स्क्वायड व मथुरा के तीन थानों की पुलिस के साथ पूरी ट्रेन की मेटेल डिटेक्टर के साथ चेकिंग कराई गई।
विज्ञापन


सूचना पर डीएम राजेश कुमार, एसएसपी डा. राकेश सिंह, एसपी सिटी शैलेश पांडेय, एसपी क्राइम राम मोहन सिंह, सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। 58 मिनट तक चली चेकिंग में कुछ भी आपत्तिजनक न मिलने के बाद ट्रेन को आगे रवाना कर दिया। एसएसपी डा. राकेश सिंह ने कहा सबकुछ ठीक  रहा ट्रेन रवाना कर दी गई है।


रेलवे कंट्रोल रूम से अगस्त क्रांति राजधानी में आपत्तिजनक वस्तु होने की सूचना पर ट्रेन की चेकिंग कराई गई। कुछ भी आपत्तिजनक न मिलने पर ट्रेन को रवाना कराया गया है।
विज्ञापन

राजेश कुमार
डीएम, मथुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें