मथुरा। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में हो रही भारी बारिश का असर अब उत्तर भारत के रेल यातायात पर साफ दिखने लगा है। मथुरा जंक्शन से होकर गुजरने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही हैं।
मथुरा से होकर गुजरने वाली 12137 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-फिरोजपुर पंजाब मेल दो घंटे, 07631 नांदेड-टनकपुर स्पेशल एक्सप्रेस एक घंटे 55 मिनट, 11057 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस-अमृतसर एक्सप्रेस 18 घंटे, 18478 कलिंग उत्कल एक्सप्रेस आठ घंटे, 11077 पूना-जम्मूतवी झेलम एक्सप्रेस 25 मिनट, बांद्रा टर्मिनस लालकुआं साप्ताहिक एक्सप्रेस 16 घंटे, 18477 पुरी- योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस नौ घंटे, 12953 अगस्त क्रांति तेजस राजधानी एक्सप्रेस 15 घंटे 10 मिनट, 12919 मालवा एक्सप्रेस 40 मिनट, 07631 नांदेड़ साहिब टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस चार घंटे 15 मिनट, 19020 हरिद्वार-मुंबई बांद्रा एक्सप्रेस चार घंटे 50 मिनट देरी से चल रही है।
जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात सहित कई हिस्सों में हो रही भारी बारिश, पटरियों पर जलभराव के कारण कुछ ट्रेनों को पूरी तरह या आंशिक रूप से रद्द कर दिया है। बारिश के कारण 12926 अमृतसर-मुंबई ब्रांद्रा टर्मिनस पश्चिम एक्सप्रेस, 12472 श्री माता वैष्णोदेवी कटरा-मुंबई ब्रांद्रा टर्मिनस स्वराज एक्सप्रेस आदि ट्रेनों को रद्द किया गया है।