मांट के गांव जावरा में सोमवार को मिड-डे मील में कच्ची रोटियां देख कर
ग्रामीणों ने उसे स्कूल में बंटने से रोक दिया और उसे वापस लौटा दिया।
सोमवार सुबह 9:55 बजे प्राथमिक विद्यालय में अक्षय पात्र से मिड-डे मील के
तहत रोटी और सब्जी लेकर लेकर गाड़ी आई।
ग्रामीणों ने मिड-डे मील की गुणवत्ता परखने के लिए उसे खोल कर देखा तो
उसमें रोटियां कच्ची थीं। भोजन लेकर आए कर्मचारियों ने ग्रामीणों से कहा कि
जैसा भोजन मिलता है वहां से विद्यालयों में बांटने के लिए ले आते हैं।
स्कूल के शिक्षक सौरभ सारस्वत भी ग्रामीणों के साथ खड़े दिखाई दिए।
इसके
बाद कर्मचारी भोजन लौटा ले गए। भ्रष्टाचार विरोधी सेना के मांट विधानसभा
क्षेत्र प्रभारी अजित चौधरी ने बताया की रोटियां कच्ची थीं जिन्हें खाने से
बच्चे बीमार हो सकते थे, इसलिए वापस लौटा दिया। इस दौरान अशोक चौधरी,
भगवानदास, देवेंद्र सिंह, कृपाल सिंह, राजू चौधरी, बलवीर सिंह, हीरालाल आदि
मौजूद रहे।