फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: घर से खेत पर गए किसान की नाले में मिली अधजली लाश...शरीर पर निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 03 Apr 2025 12:09 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में घर से निकला किसान लापता हो गया। परिजनों ने तलाश किया तो नाले में किसान की अधजली लाश मिली। शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के गोवर्धन रोड स्थित कंचनपुर नाले में मंगलवार की रात को किसान का अधजली अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। परिजन ने हत्या कर शव को नाले में फेंकने की आशंका जताई है। 
विज्ञापन


गांव जिखन निवासी राजू ने बताया कि उनके पिता मुरारी (58) खेती का कार्य करते थे। मंगलवार की सुबह रोजाना की तरह पर खेत पर काम करने के लिए घर से निकले। शाम को जब लौटकर नहीं आए तो चिंता हुई। वह अन्य परिजन के साथ पिता को खोजने के लिए खेत पर पहुंचे, लेकिन यहां भी वह नहीं मिले। 

पिता को खोजते-खोजते राजू गोवर्धन रोड स्थित कंचनपुर नाले के पास पहुंचे। यहां उनके पिता की साइकिल खड़ी हुई थी। साइकिल के आधार पर उन्होंने अपने पिता को इधर-उधर तलाश किया। काफी तलाश करने के बाद नाले में उनके पिता का शव मिला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। राजू ने बताया कि उनके पिता की पीठ को ज्वनशील पदार्थ से जलाया गया है। टांग और गर्दन में चोट के निशान हैं। इससे लगता है कि उनके पिता की पहले हत्या की है, बाद में शव को नाले में फेंका गया है। 

क्षेत्राधिकारी गोवर्धन आलोक सिंह ने बताया कि परिजन के आरोप के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यदि हत्या की पुष्टि होती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें