मथुरा। छाता कोतवाली क्षेत्र में वृंदावन से बरसाना होली खेलने जा रहे श्रद्धालुओं की बाइक को किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथी घायल हो गया।
कोतवाली प्रभारी विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि हादसा मंगलवार को छाता-बरसाना रोड स्थित खायरा वाले बांबे के पास हुआ। इसमें हाथरस जिले के बालापट्टी निवासी 35 वर्षीय सचिन यादव पुत्र राधारमन की मौके पर मौत हो गई। वहीं दोस्त अनुराग यादव (गोलू) पुत्र मुकेश यादव घायल हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सचिन हाथरस में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था।