फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गुरुकुल हादसे के लिए दो टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। पाणिनी संस्कृत गुरुकुलम में हादसे के बाद पुलिस ने गुरुकुल काे अपने सुरक्षा घेरे मेें ले लिया। डीवीआर और आचार्य एवं छात्रों के रिकॉर्ड को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी ने घटना के लिए जांच के लिए दो टीमें गठित की है। रातभर गुरुकुल में बच्चों की सुरक्षा और सुविधा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


एसएसपी श्लोक कुमार ने गुरुकुल को पूरी तरह से कब्जे में लेकर जांच के निर्देश दिए। पुलिस ने बुधवार को यहां सीसीटीवी कैमरे खंगाले और पूरे घटनाक्रम की जानकारी की। इसके साथ ही संचालक आशीष शर्मा एवं अभिषेक का रिकॉर्ड जब्त किया। संचालक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि इसमें 200 से अधिक बच्चे कक्षा छह से 12 तक की पढ़ाई के साथ संस्कृत व्याकरण, कर्मकांड एवं भागवत की पढ़ाई करते थे। इनमें हादसे के साथ गुरुकुल में 110 बच्चे मौजूद थे। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें