फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कुर्सी पर आराम कर रहे थे गुरुजी, बेंच पर पैर रखकर सो रहे थे छात्र

विज्ञापन
मथुरा। स्कूल का निरीक्षण करते संयुक्त निदेशक। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। माध्यमिक स्कूलों शिक्षा का हाल देखने बृहस्पतिवार को मथुरा पहुंचे संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल को हालात बदतर मिले। वीडीपी राजकीय इंटर कॉलेज की एक कक्षा में गुरुजी कुर्सी पर आराम कर रहे थे तो वहीं छात्र बेंच पर पैर रखकर सो रहे थे। अन्य कक्षाओं में भी छात्र संख्या कम मिली। उन्होंने दोषी शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक दोपहर 12 बजे के करीब जब वीडीपी राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे तो प्रधनाचार्य एनएसएस की बैठक में जाने के कारण मौजूद नहीं थे। वरिष्ठ सहायक गौरीशंकर आकस्मिक अवकाश पर थे और चौकीदार शिवम शर्मा के कई दिनों से उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर नहीं थे। छात्रों की संख्या भी बेहद कम मिली। अंग्रेजीकी कक्षा में शिक्षक वागीश मिश्रा कुर्सी पर आराम कर रहे थे और सभी विद्यार्थी बेंचों पर अपने पैर रखकर बैठे थे। छात्र कुनाल कुमार अपनी बैंच पर आराम से सोता हुआ मिला। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह को दोषी शिक्षक को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए। साथ ही विद्यालय को मॉडल बनाने के लिए निर्देशित किया।
इसके बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक परिसर में ही बने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में जिलाा विद्यालय निरीक्षक मौजूद नहीं मिले। कर्मचारियों ने बताया कि वह अपर जिलाधिकारी के साथ गए हैं। उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर पता चला कि वरिष्ठ सहायक बल्देव इन्दोलिया, रामकुमार वशिष्ठ, कनिष्ठ सहायक सत्यपाल, चौकीदार सतीश और जीप चालक कुलदीप के हस्ताक्षर नहीं थे। इस पर उन्होंने सभी से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। संतोषजनक जवाब न मिलने पर वेतन काटने के लिए कहा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पता चला कि 16 कर्मचारी कार्यालय में संबद्ध किए गए हैं। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा है। आवश्यकता न होने पर तत्काल कर्मचारियों को कार्यमुक्त करने के लिए आदेशित किया। अव्यवस्थित पड़े सभागार को भी ठीक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें