घटना के बाद माैके पर जुटे लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा के फरह क्षेत्र के गांव कौह में मंगलवार दोपहर साड़ी पहन कर आए प्रेमी ने पेट्रोल डालकर प्रेमिका को आग के हवाले कर दिया। आग की लपटों से वह खुद भी झुलस गया। प्रेमिका की चीख-पुकार पर युवक ने छत से कूद कर भागने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने प्रेमी को पीट-पाट कर अधमरा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
गांव निवासी महिला अपने घर पर दोपहर को कमरे में बेड पर सो रही थी, जबकि पति खेत पर काम करने गया था। बच्चे भी बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान उसकी जिठानी का भाई हरियाणा के होडल-हसनपुर निवासी प्रेमी साड़ी पहनकर एक बाइक पर साथी के साथ आया।
बाइक प्रेमिका के घर के सामने रुकी। प्रेमी घर में अंदर घुस गया और दरवाजा बंद कर लिया। जबकि साथी बाइक लेकर चला गया। प्रेमी को घर में घुसा देख प्रेमिका ने नाराजगी जताई। इसी बात पर दोनों के बीच तकरार हो गई। नाराज प्रेमी ने अपने साथ बोतल में भरकर लाए पेट्रोल को प्रेमिका के ऊपर उड़ेल दिया और आग लगा दी।
ये भी पढ़ें-
असद एनकाउंटर: मिट्टी में मिला छैमार गैंग का सरगना, मौत के बाद...इसलिए नहीं आया घर का कोई मर्द; महिलाएं ही आईं
चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख प्रेमी घर की छत पर चढ़ गया और कूद कर भागने लगा। कूदते समय उसका पैर टूट गया और वहीं गिर गया। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। आग की लपटों को बुझाकर ग्रामीणों ने प्रेमिका को बचाया।
वह करीब 70 फीसदी झुलस चुकी है। थाना प्रभारी फरह संजय कुमार पांडेय, रैपुराजाट चौकी प्रभारी तेजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी और फिर वहां से आगरा के एसएन अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि प्रेमी पर पलवल में दो केस दर्ज हैं। वर्ष 2016 में उसके खिलाफ हत्या जबकि 2018 में चोरी का मुकदमा दर्ज है। बताया कि अभी तहरीर नही मिली है, जांच कर कार्रवाई की जा रही है
पहले से चल रहा था प्रेम प्रसंग
महिला का जिठानी के भाई हरियाणा के होडल निवासी युवक से काफी समय से प्यार चल रहा था। गत वर्ष 31 मार्च को वह प्रेमी के साथ चली गई थी। इसकी रिपोर्ट पति ने फरह थाने में दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया प्रेमिका रेखा इंस्टाग्राम पर फोटो अपडेट करती रहती थी। उसे बाद हिमाचल प्रदेश के विंची शहर से ढूंढ निकाला था। फरह पुलिस द्वारा उसे न्यायालय में पेश किया गया। यहां प्रेेमिका ने बताया कि वह अपनी मर्जी से गई थी, अब बच्चों के साथ रहना चाहती है। इसके बाद उसने प्रेमी से बात करना बंद कर दिया था। इससे प्रेमी नाराज था।