फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जीएसटी टीम करेगी 32.9 लाख रुपये के तांबे के बर्तन और तारों की नीलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जीएसटी टीम दिल्ली-आगरा राजमार्ग के एटीवी कट के पास से 8 नवंबर 2023 को एक ट्रक से पकड़े तांबे के बर्तन और तारों की नीलामी 15 जनवरी को करेगी। 2076 पैकेट कॉपर इलेक्ट्रिकल वायर और 381.7 किग्रा के बर्तनों के 474 बॉक्स नीलाम होंगे। 32.9 लाख रुपये इस माल की कीमत आंकी गई है।
विज्ञापन


जीएसटी सचल दल द्वितीय ने सहायक आयुक्त अभिजीत गुप्ता के नेतृत्व में 8 नवंबर 2023 को ट्रक पकड़ा था। इसमें तांबे के दो प्रकार के तार और तांबे के ही बर्तन भरे हुए थे। पूछताछ में ट्रक चालक व सहायक ई-वे बिल नहीं दिखा सके थे। माल को दिल्ली से तमिलनाडु सप्लाई करने की बात कही थी। सचल दल ने ट्रक को माल सहित जब्त कर लिया था।
ट्रक मालिक, माल सप्लायर, खरीदार को कई नोटिस भेजे। मगर, सप्लायर व खरीदार अपना हक जताने व जवाब दाखिल करने नहीं आए। इधर, ट्रक मालिक ने विभाग के नोटिस पर जीएसटी विभाग में निर्धारित जुर्माना जमा कर ट्रक रिलीज करा लिया। इस पर सहायक आयुक्त अभिजीत गुप्ता ने तांबा उत्पादों की खुली नीलामी 15 जनवरी को कराने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें