फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: व्यापारी संवाद में उठीं जीएसटी संबंधी समस्याएं

विज्ञापन
जीएसटी विभाग द्वारा आयोजित व्यापारी संवाद में बोलते अजय अग्रवाल।
विज्ञापन
मथुरा। प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित व्यापारी संवाद कार्यक्रम व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अधिकारियों और व्यापारियों के सीधे संवाद से जीएसटी संबंधी जटिलताओं का निराकरण संभव हो रहा है।
विज्ञापन

यह विचार फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने व्यक्त किए। मसानी स्थित नेशनल चैंबर भवन में व्यापारी संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने जीएसटी से जुड़ी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे। फेडरेशन के महानगर अध्यक्ष रासबिहारी अग्रवाल ने कहा कि रेडीमेड गारमेंट्स में के एक हजार रुपये से अधिक मूल्य वाले उत्पादों पर जीएसटी दर 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत किया जाए। संचालन असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी गिरिजानंदन सिंह ने किया। व्यापार मंडल की ओर से समस्याओं से संबंधित ज्ञापन संयुक्त आयुक्त राज्य कर रमेश सिंह को सौंपा गया।
कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त राज्य कर रमेश सिंह, डिप्टी कमिश्नर आरके सिंह, डिप्टी कमिश्नर दीपक कुमार, स्टेट टैक्स ऑफिसर सुनीता देवी, कन्हैयादास, राजकुमार अग्रवाल, मनोज गोला, मनीष चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें