फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत, बोले- जातिगत व्यवस्था बनाना भाजपा के संविधान के खिलाफ

Sat, 27 Dec 2025 12:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष  पंकज चौधरी मथुरा के कोसीकलां पहुंचे, तो यहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। 
विज्ञापन
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के कोसीकलां में शनिवार को भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और सात बार के सांसद पंकज चौधरी का उत्तरप्रदेश की सीमा में प्रवेश होते ही भव्य स्वागत किया गया। कोटवन बॉर्डर पर हरियाणा से यूपी में प्रवेश करते समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह और जोश के साथ उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें दुपट्टा, 21 किलो फूलों की माला, साफा, भगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी, गदा, गाय माता का स्मृतिचिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत समारोह पूरी तरह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सतीश बाल्मीकि, बल्देव विधायक पूरनप्रकाश, मांट विधायक राजेश चौधरी, भाजपा ओबीसी मोर्चा ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष डा. अमर सिंह पौनिया, मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, पालिकाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल, तरूण सेठ सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
विज्ञापन







प्रदेश की धरती पर आगमन के बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मंच से सभी कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि यह स्नेह और सम्मान उन्हें अभिभूत करता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी पर खरा उतरेंगे और हर समय प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चाैधरी मथुरा के फरह स्थित दीनदयाल धाम भी पहुंचे। यहां पंडित दीनदयाल की प्रतिमा के समक्ष अपने श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा सबको साथ लेकर चलती है। जातिगत व्यवस्था बनाना भाजपा के संविधान के खिलाफ है।

जनप्रतिधियों से अनुरोध और चेतावनी भी है कि आगे से जातिगत कोई कार्य न करें। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सभी हमेशा भाजपा के संविधान के अनुरूप ही आचरण करें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैं सात बार का जनप्रतिनिधि हूं। कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना उनको बखूबी आता है। जैसे ब्रज क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चला हूं, उसी तरह पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलूंगा। 

">http://

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर भिड़े कार्यकर्ता, पुलिस ने कराया शांत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के दीनदयाल धाम आगमन के दौरान कुछ पदाधिकारी आपस में ही भिड़ गए। अंदर जाने और स्वागत करने को लेकर जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। दोनों के बीच मामला बढ़ता देख अन्य कार्यकर्ताओं ने समझाने का प्रयास किया। इसके बाद थाना प्रभारी त्रिलोक सिंह ने दोनों को समझाया बुझाकर मामला शांत कराया।

http://

 
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत कर रहे नेताओं की जेब हुई साफ
प्रदेश अध्यक्ष के दीनदयाल धाम पहुंचने पर स्मारक भवन के अन्दर भारी भीड़ जमा हो गई। नेताओं में फोटो खिंचवाने के लिए होड़ मच गई। इसी का फायदा उठाकर किसी असामाजिक तत्व ने कई भाजपा नेता एवं पदाधिकारियों की जेबों पर हाथ साफ कर दिया। जेब में रखे रुपये, पर्स, मोबाइल पार कर दिए। पूर्व जिला महामंत्री राजेश गुप्ता ने बताया कि उनका आई फोन और जेब में रखे 5 हजार रुपए गुम हो गए। इसी प्रकार महेश भारद्वाज, रतन ठाकुर आदि कई लोगों के रुपए और पर्स पार हो गए। इन सभी ने वहीं मौजूद पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद रैपुरा जाट बाॅर्डर पर हुए स्वागत के दौरान भी लोगों की जेब कटने की शिकायतें आई हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें