फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन: ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में सजाया गया भव्य फूल बंगला, आराध्य की झलक पाने को लगा श्रद्धालुओं का तांता

Sun, 26 May 2024 03:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन में ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भव्य फूल बंगला सजाया गया। आराध्य की झलक पाने को श्रद्धालुओं का तांता लगा। 
विज्ञापन
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में सजाया गया भव्य फूल बंगला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में रविवार को ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची। इस मौके पर ठाकुर जी के मंदिर में भव्य फूल बंगला सजाया गया। भीषण गर्मी में भी श्रद्धालुओं के पैर नहीं रुके। वीकेंड में एनसीआर समेत दूर-दूर से श्रद्धालु ठाकुर जी झलक पाने को पहुंचे।   

विज्ञापन


बताते चलें कि तपिश भरी गर्मी में ठाकुर जी भी बैचेन हैं। दिन भर घर में कैद होने के कारण मां यशोदा ने घर पर ही उनके खेलने की व्यवस्था की है। वहीं शाम के समय घर के बाहर जाकर खेल सकेंगे। ऐसे में ठाकुर जी जगमोहन में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। 

बाजार में भी ठाकुर जी के लिए लूडो, सांप सीढ़ी, चौसर सहित अन्य खेलने के साधन उपलब्ध हैं। देश-विदेश से आने वाले भक्त अपने आराध्य के लिए इन खेलों के साधनों की खरीदारी कर रहे हैं। इनमें पंखा, कूलर आदि भी शामिल है। इनकी खूब बिक्री हो रही है। दुकान स्वामी पिंटू ने बताया कि लड्डू गोपाल को गर्मी से बचाने के लिए घर में हर खिलौना उपलब्ध कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें