फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ग्राम प्रधान ने किया 40 लाख का गबन, जांच में मिली दोषी; डीएम ने सीज किए अधिकार... सचिव निलंबित

Mon, 20 Nov 2023 10:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में ग्राम प्रधान ने बिना काम कराए ही 40 लाख का गबन कर लिया। जांच में दोषी मिली तो डीएम ने अधिकार सीज कर दिए। वहीं सचिव को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
गबन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के मांट थाना क्षेत्र में 40 लाख रुपये के गबन के आरोप में फंसी खावल ग्राम प्रधान और तत्कालीन पंचायत सचिव जांच में दोषी साबित हुए हैं। जिला ग्राम उद्योग अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने ग्राम प्रधान के अधिकार सीज कर दिए है। पंचायत सचिव के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


मामला वर्ष 2021-22 का है। ग्राम पंचायत में विकास कार्य कराए बिना 40 लाख रुपये की धनराशि का गबन कर लिया गया था। जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने शपथ पत्र देकर ग्राम प्रधान पतरी देवी और पंचायत सचिव योगेश शर्मा के खिलाफ अधिकारियों से शिकायत की। डीएम ने मामले की जांच जिला ग्राम उद्योग अधिकारी को सौंपी। जांच शुरू हुई तो घोटाले की परतें खुलती चली गई। 

यह भी पढ़ेंः- UP: पिता के पेड़ काटते समय हुआ दर्दनाक हादसा, हाथों में इकलौते बेटे के निकल गए प्राण... बिलख पड़ा परिवार
विज्ञापन


जांच पूरी होने पर ये साफ हो गया कि पंचायत सचिव से मिली भगत कर ग्राम प्रधान ने 40 लाख रुपये की धनराशि का बंदर बांट कर दिया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर पत्र जारी कर ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया। दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद रिमाइंडर भेजा गया। फिर दोनों की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: खतरनाक गैंग बैंक में जमा चेक से खाता कर देता खाली; कई राज्यों में फैली हैं जड़ें; सरगना सहित सात दबोचे गए

इस पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए हैं। पंचायत सचिव को भी निलंबित कर दिया है। आरोपी पंचायत सचिव योगेश शर्मा वर्तमान में छाता विकासखंड में तैनात है। जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी ने बताया गबन की गई धनराशि की नियम अनुसार वसूली की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें