फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आउटसोर्सिंग और लंबित मांगों को लेकर सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में शुक्रवार को डिपो परिसर में कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

केके शर्मा ने निजीकरण का कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निजी बसों को राष्ट्रीयकृत मार्गों पर संचालन की अनुमति देना रोडवेज के निजीकरण की दिशा में उठाया गया कदम है, जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों ने जनविरोधी निर्णय को वापस लेने की मांग की।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल लवानियां ने संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की उपेक्षा पर आक्रोश जताया। वर्ष 2016 के शासनादेश का हवाला देते हुए संविदा कर्मचारियों को नियमित नियुक्ति देने की बात दोहराई गई। अध्यक्षता बदन सिंह ने जबकि संचालन अनिल लवानिया ने किया। इस दौरान महेंद्र सिंह, पीयूष वर्मा, प्रेमपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें