चौमुहां। थाना जैंत क्षेत्र स्थित एक निर्माणाधीन होटल में चोरों ने फिर से धावा बोलकर हजारों रुपयों का माल चोरी कर लिया। चोर यहां से भारी मात्रा में बिजली के तारों के बंडल चोरी करके ले गए। चार माह पहले भी यहां चोरी की घटना हो चुकी है।
छटीकरा स्थित प्रकाश ढाबा के पास एक होटल का निर्माण कार्य चल रहा है। पीड़ित जगदीश कुमार सैनी निवासी पुष्प विहार कॉलोनी ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि 25 अप्रैल की रात चोरों ने इमारत में बने स्टोर रूम से 4 एमएम के 42 बंडल, 6 एमएम के 36 बंडल और 1.5 एमएम लाइट के 10 बंडल तार चोरी कर ले गए।
पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। दरअसल, इसी निर्माणाधीन इमारत मेंभी 28 जनवरी 2026 को भी चोरी की वारदात हुई थी, जिसकी थाना जैंत में प्राथमिकी दर्ज है। हाल ही में चौमुहां क्षेत्र से 18 बकरियां चोरी होने का मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं।