मथुरा। एमवीडीए ने बरसाना में पर्यटक सुविधा केंद्र बनाने की योजना बनाई है। प्रस्तावित योजना पर शासन से 70 लाख रुपये की मंजूरी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया के बाद कार्य शुरू होगा।
एमवीडीए ने कान्हा की नगरी में विकास को गति देने के लिए विकास का खाका खींचा है। मथुरा-वृंदावन में धार्मिक स्थलों पर को तेजी से पर्यटन हब का रूप दिया जा रहा है। इसी के तहत बरसाना में 70 लाख रुपये से पर्यटक सुविधा केंद्र बनाने की योजना है।
एमवीडीए द्वारा इसका निर्माण कार्य कराया जाएगा। एमवीडीए के सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया है कि प्रस्तावित योजना पर शासन से स्वीकृति मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा। साथ ही निर्धारित समय से कार्य करारा सुनिश्चित किया जाएगा।