गोवर्धन पूजा से पहले आगरा के बाजार अन्नकूट की तैयारियों के लिए 100 से अधिक किस्मों की सब्जियों से सज गए हैं। केले के फूल, जमीकंद और अमेरिकन कद्दू जैसी खास सब्जियां 100 से 220 रुपये किलो तक बिक रही हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आगरा में गोवर्धन पूजा से पहले अन्नकूट की तैयारियों को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई है। अन्नकूट में भगवान गोवर्धन को 56 भोग के साथ तरह-तरह की सब्जियों का भोग लगाने की परंपरा है। इसी को देखते हुए बाजार में इस बार 100 से अधिक तरह की सब्जियां पहुंची हैं। इनमें कई ऐसी वैरायटी भी हैं, जो सामान्य दिनों में कम ही दिखाई देती हैं।
विज्ञापन
बाजार में इस बार कई तरह की मिर्च के साथ केले के फूल की सब्जी, जमीकंद, अमेरिकन कद्दू और अलग-अलग किस्म के बैंगन लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। अन्नकूट के लिए खास तौर पर अलग-अलग आकार और स्वाद वाली सब्जियों की खरीदारी की जा रही है।
विज्ञापन
व्यापारियों के अनुसार अन्नकूट के लिए इस्तेमाल होने वाली खास सब्जियों की कीमत सामान्य सब्जियों की तुलना में अधिक है। बाजार में कई विशेष वैरायटी 100 से 220 रुपये किलो तक बिक रही हैं। गोवर्धन पूजा नजदीक आने के साथ इनकी मांग और बढ़ने की उम्मीद है।
एक साथ कई सब्जियों की खरीदारी
अन्नकूट की सब्जी बनाने के लिए लोग एक-दो नहीं, बल्कि कई तरह की सब्जियां खरीद रहे हैं। यही वजह है कि बाजार में छोटी से लेकर खास और दुर्लभ वैरायटी तक की सब्जियां सज गई हैं। घरों में अन्नकूट के लिए सब्जियों की लंबी सूची तैयार हो रही है और बाजार में भी इसकी झलक दिखाई दे रही है।