मथुरा। कलर्स टीवी पर माधुरी दीक्षित के साथ ज्ञानदीप का छात्र गुरु उपाध्याय।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। ज्ञानदीप स्कूल के कक्षा दो के छात्र गुरु उपाध्याय ‘गूगल चाइल्ड’ ने कलर्स टीवी पर माधुरी दीक्षित, मिथुन चक्रवर्ती के प्रश्नों के उत्तर दिए। अपने माता-पिता अरविंद उपाध्याय और प्रिया गोस्वामी के साथ मुम्बई पहुंचे गुरू ने अपने ज्ञान से सभी को अचंभित कर दिया। यह कार्यक्रम रविवार रात आठ बजे प्रसारित होगा।
गुरु उपाध्याय ने कलर्स टीवी के शो ‘हुनरबाज देश की शान’ के प्रमोशन कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध फिल्म कलाकार माधुरी दीक्षित, मिथुन चक्रवर्ती, धर्मेश आदि के विज्ञान, भारतीय संविधान, इतिहास संबंधी प्रश्नों के उत्तर दिए तो तालियां गूंजती रहीं।
कॉमेडियन भारती सिंह उनके पति हर्ष और सिद्धांत कालिया ने गुरु उपाध्याय की प्रतिभा देख उसे बार-बार गोद में उठाया। गुरू उपाध्याय की दैवीय प्रतिभा से प्रभावित होकर ज्ञानदीप के संस्थापक सचिव पदमश्री मोहन स्वरूप भाटिया ने उन्हें बधाई देते हुए उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की है।