फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, पट बंद होने के कारण द्वारिकाधीश मंदिर में नहीं कर सके दर्शन

Sun, 19 Nov 2023 07:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि और द्वारिकाधीश मंदिर पहुंचे। पट बंद होने के कारण वह द्वारिकाधीश मंदिर में दर्शन नहीं कर सके। 
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा आगमन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन के साथ-साथ मथुरा के मंदिरों के भी दर्शन किए। वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि व द्वारिकाधीश मंदिर पहुंचे। हालांकि सीएम योगी को ठा. द्वारिकाधीश के दर्शन नहीं हो सके। उन्हें ठाकुरजी की देहरी पर ही माथा टेक और परिक्रमा लगाकर लौटना पड़ा।

विज्ञापन


23 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों की समीक्षा करने सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को मथुरा आए। यहां वह वृंदावन के साथ मथुरा के मंदिरों में भी दर्शन के लिए पहुंचे। श्रीकृष्ण जन्मभूमि में सीएम योगी रविवार की दोपहर करीब 1:30 बजे दर्शन करने पहुंचे। सचिव कपिल शर्मा व सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने उनका स्वागत प्रसादी पटुका ओढ़ाकर किया। सीएम योगी ने मां योगमाया, गर्भगृह में श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का पंचोपचार पूजन किया।

यह भी पढ़ेंः- सीएम का मथुरा दौरा: बाधित रहा यातायात, पुराने बस अड्डे पर नहीं आईं बसें; इंतजार करते रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन

ठा. द्वारिकाधीश मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आदित्यनाथ पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठा. द्वारिकाधीश भी दर्शन के लिए पहुंचे। हालांकि उस समय तक मंदिर के पट बंद हो चुके थे। मंदिर के विधि प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि जिलाधिकारी के निवेदन पर मंदिर के गोस्वामी डॉ. वागिश कुमार महाराज की आज्ञानुसार मुख्यमंत्री योगी को मंदिर की देहरी पर सिर टेकने का अवसर मिला। 

यह भी पढ़ेंः- सीएम पहुंचे मथुरा: बोले- पीएम के आने से पहले जिले को करें प्लास्टिक मुक्त, तैयारियों का लिया जायजा

सीएम ने मंदिर के इतिहास के बारे में जाना। मंदिर अधिकारी वैद्य अशोक कुमार शर्मा ने उन्हें पटुका पहनाया व प्रसाद भेंट किया। सीएम योगी ने मंदिर की परिक्रमा भी लगाई। सीएम योगी के साथ बृज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा, कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण चौधरी व संदीप सिंह रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें