फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'नशे के लिए दादी के गहने बेचे, घर में पुरुष मित्र...', प्रेमानंद महाराज के समक्ष युवती ने साझा किया दर्द

Sun, 29 Jun 2025 11:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन

सार

संत प्रेमानंद महाराज ने युवती की बातें सुनकर पहले आश्चर्य जताया और फिर गहरी संवेदना के साथ कहा, "बेटी, अगर तुम सच में सुधार चाहती हो तो स्वयं को बदलने का निश्चय सबसे पहली सीढ़ी है। अगर मन में परिवर्तन की ज्वाला हो, तो कोई भी तुम्हें रोक नहीं सकता।"
विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज के समक्ष लड़की ने बयां की अपनी पीड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संत प्रेमानंद महाराज के एकांतिक वार्तालाप स्थल पर हाल ही में एक 18 वर्षीय युवती ने अपने जीवन के कड़वे अनुभव साझा करते हुए भावुक कर देने वाला किस्सा सुनाया। युवती ने बताया कि वह बीते वर्षों में नशे की लत में इतनी बुरी तरह फंस गई थी कि उसने अपनी दादी के गहने तक बेच दिए। यही नहीं वह अपनी दादी को नशे की गोलियां खिलाकर अपने पुरुष मित्र को घर बुलाया करती थी।

विज्ञापन

इसकी जानकारी जब उसके माता-पिता को हुई, तो उन्होंने उससे संबंध तोड़ लिए। माता-पिता से अलगाव और नशे की गिरफ़्त ने युवती को गहरे अवसाद में डाल दिया। लेकिन अब वह बदलाव चाहती है और इसी उम्मीद से संत प्रेमानंद महाराज के पास पहुंची।

संत प्रेमानंद महाराज ने युवती की बातें सुनकर पहले आश्चर्य जताया और फिर गहरी संवेदना के साथ कहा, "बेटी, अगर तुम सच में सुधार चाहती हो तो स्वयं को बदलने का निश्चय सबसे पहली सीढ़ी है। अगर मन में परिवर्तन की ज्वाला हो, तो कोई भी तुम्हें रोक नहीं सकता।"
विज्ञापन

महाराज ने युवती को कुछ संकल्प लेने की सलाह दी, जैसे कि आज से नशा पूरी तरह छोड़ देना और विवाह से पहले किसी भी तरह के शारीरिक संबंधों से दूर रहना। उन्होंने नाम जप करने की प्रेरणा दी, जिससे आत्मबल और मानसिक स्थिरता प्राप्त हो सके। संत ने आगे कहा कि आज के परिवेश में ऐसे हालात युवाओं में तेजी से बढ़ रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक है। परिजनों को भी सचेत रहना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें