मथुरा में हाईवे थाना क्षेत्र स्थित पुराने एआरटीओ कार्यालय कट पर रविवार की सुबह बाइक सवार दंपती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह 9.30 बजे पुराने एआरटीओ कट पर दुर्घटना की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार महिला-पुरुष के शव को सड़क से एक ओर किया और परिजन को सूचना दी। मृतकों की शिनाख्त महावन थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी हरिचंद (52) तथा ममता (50) के रूप में हुई।