फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जीवनसाथी की तलाश में थे रिटायर्ड कर्नल...लड़की ने मिलने के लिए बुलाया, फिर हुआ कुछ ऐसा; बुलानी पड़ी पुलिस

Sun, 06 Apr 2025 11:02 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

सेना के रिटायर्ड कर्नल अपने लिए जीवनसाथी की तलाश कर रहे थे। वह मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए एक लड़की के संपर्क में आए। लड़की ने उन्हें मिलने बुलाया। मुलाकात के दाैरान लड़की रिटायर्ड कर्नल का पर्स लेकर गायब हो गई।
 
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना के रिटायर्ड कर्नल बरसाना में ठगी का शिकार हुए। मैटि्मोनियल वेबसाइट जीवन साथी डॉट कॉम के माध्यम से रिटायर्ड कर्नल एक लड़की के सम्पर्क में आए थे। लड़की ने रिटायर्ड कर्नल को बरसाना बुलाया। जहां लड़की रिटायर्ड कर्नल का पर्स लेकर गायब हो गई। ठगी के शिकार हुए रिटायर्ड कर्नल ने आरोपी लड़की के खिलाफ थाना बरसाना में मुकदमा दर्ज कराया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: धमाका और धूल का गुबार...किसी ने समझा भूकंप आया तो किसी को लगा बम फटा है, आगरा में दुकानें ढही; 13 तस्वीरें

गुरुग्राम के रहने वाले सेना के रिटायर्ड कर्नल रजनीश सोनी जीवन साथी डॉट कॉम पर अपने लिए एक साथी तलाश रहे थे। इस दौरान जीवन साथी डॉट कॉम के माध्यम से उनकी मुलाकात मनी शर्मा नाम की लड़की से हुई। मनी शर्मा ने रिटायर्ड कर्नल रजनीश सोनी को मिलने के लिए बरसाना बुलाया था। जहां दोनों एक होटल में ठहरे। 

ये भी पढ़ें-Agra Shops Collapse: मलबे से आ रही थीं कराहने की आवाजें; धूल कम हुई तो दिखा डरावना मंजर; देवदूत बनी पुलिस
विज्ञापन

इसके बाद भाई के एक्सीडेंट का बहाना बनाकर लड़की रिटायर्ड कर्नल रजनीश सोनी का पर्स लेकर गायब हो गई। पर्स में 12 हजार रुपए नगद, एटीएम कार्ड, सेना का कार्ड सहित जरूरी कागजात मौजूद थे। ठगी के शिकार हुए रिटायर्ड कर्नल रजनीश सोनी ने आरोपी लड़की के खिलाफ थाना बरसाना में मुकदमा दर्ज कराया। 

थाना प्रभारी निरीक्षक राजकमल सिंह बालियान ने बताया कि ठगी के शिकार हुए रिटायर्ड कर्नल के प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज कर उक्त मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें