फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: नहाते समय यमुना में डूब गई युवती, स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश जारी; घर में मची चीख पुकार

Tue, 15 Aug 2023 11:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में नहाते समय युवती यमुना नदी में डूब गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है। घर में खबर पहुंची तो चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
मथुरा में उफान पर यमुना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार को एक युवती यमुना में डूब गई। घर वालों को जानकारी मिली तो चीख पुकार मच गई। परिजन भागते हुए मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


घटना महावन थाना क्षेत्र के यमुना घाट पर हुई। थाना क्षेत्र के हवीपुर गांव निवासी खजान सिंह की बेटी रचना (18) मिट्टी लेने के लिए यमुना किनारे गई थी। यहां पहुंचने पर वह नहाने के उद्देश्य से नदी में घुस गई। कुछ ही देर में वह गहराई में जाने से डूबने लगी। मौजूद लोगों ने देखा तो शोर मचाया। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: 'बेटा मैं मरने जा रही हूं...और मां ने कर ली आत्महत्या', फोन पर मौत की आहट सुनकर भी कुछ न कर सका पुत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के लोग भागते हुए पहुंचे। उन्होंने युवती को बचाने का प्रयास किया लेकिन बहाव तेज होने के चलते वह बह गई। खबर मिली तो परिजन भी भागते हुए पहुंचे। परिजन का रो-रेकर बुरा हाल है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें