फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बाइक की टक्कर से बालिका की मौत

विज्ञापन
बालिका तन्नु फाइल फोटो - फोटो : mathura
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। श्रीबलभद्र इंटर काॅलेज के पास पुरानी डेयरी के सामने सोमवार शाम लगभग 4 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। बलदेव की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रही 9 वर्षीय बालिका को टक्कर मार दी। चालक बाइक सहित भागने में सफल रहा। परिजन बालिका को निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। बालिका कक्षा 3 में पढ़ती थी।
विज्ञापन

कस्बे के पुरानी डेयरी निवासी चंद्रभान की बेटी तन्नु घर के सामने सड़क पार कर रही थी। तभी बलदेव की ओर से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने बालिका को रौंद दिया और भाग गया। बालिका को परिजन गंभीर अवस्था में अस्पताल ले गए। यहां सिर में गंभीर चोट आने के कारण डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ धर्मेंद्र चौहान ने बताया इस संबंध में परिजन ने कोई सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें