पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर करीब 3 बजे चौकी परिसर में कीर्ति कुमारी ने अचानक पेट्रोल अपने ऊपर छिड़ककर आत्मदाह करने की कोशिश की। इससे पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने लड़की को पकड़कर आत्मदाह करने से रोका। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी अंकुर गौतम चौकी परिसर पहुंचे। मामले की जांच में जुट गए।
आरोप है कि दोनों पक्षों में दो दिन पूर्व भी झगड़ा हुआ था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। पीड़ित गोविंद सिंह का कहना है कि मेरे भाई से सत्यवीर पक्ष ने जमीन खरीदी थी। जमीन का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। दूसरे पक्ष के लोगों ने मेरे परिवार की महिलाओं से लाठी डंडों से मारपीट की है। जब पुलिस से मदद की गुहार लगाई तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस पर दूसरे पक्ष से मिलीभगत का आरोप लगया है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मामले जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
http://