शनिवार को सीबीआई ने जैंत थाना क्षेत्र के एक गांव में मंदिर के पुजारी एटा के नवादा निवासी श्याम बिहारी को गिरफ्तार किया था। सीबीआई उसे अपने साथ ले गई। रविवार को सीबीआई ने एसएसपी श्लोक कुमार को जानकारी दी और गांव में जाने के लिए पुलिस फोर्स मांगी। एसएसपी ने सीओ और थाना प्रभारी समेत पुलिस बल सीबीआई के अधिकारियों को उपलब्ध करा दिया। सीबीआई की टीम ने पुजारी के कमरे को अच्छी तरह से खंगाला। जबकि सीबीआई ने शनिवार को गिरफ्तारी के समय भी पुजारी के कमरे की अच्छी तरह से तलाशी ली थी।
ये भी पढ़ें - UP: एलपीजी सिलिंडर से भरा ट्रक पलटा...हाईवे पर फैल गई दहशत, एक घंटे तक जाम में फंसे रहे वाहन
इसके बाद भी उन्हें लगा कि पुजारी के कमरे में अभी और सबूत हो सकते हैं। बताया जाता है कि कमरे की तलाशी में सीबीआई को एक मेमोरी कार्ड मिला है। मेमोरी कार्ड में पुजारी की काली करतूत की तस्वीरें और वीडियो हो सकते हैं। कमरे की तलाशी में सीबीआई को दो मोबाइल भी मिले थे, इसमें से एक मोबाइल टूटा हुआ था। एक मोबाइल से बच्चियों के यौन उत्पीड़न के वीडियो व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। जबकि टूटा हुए मोबाइल से अभी कुछ नहीं मिला है। मामले की जांच कर रही टीम को डर है कि टूटे हुए मोबाइल से डाटा निकालते समय करप्ट न हो जाए। इसलिए उसे साइबर विशेषज्ञ को सौंपा गया है।
ये भी पढ़ें - UP: 'किसी भी मंदिर का अधिग्रहण नहीं', ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ ने बताई सरकार की मंशा
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि सीबीआई की टीम अपने स्तर से कार्य कर रही है। टीम ने लोकल पुलिस को मामले में शामिल नहीं किया है। इसलिए टीम क्या कार्य कर रही है। इसकी जानकारी नहीं है। जब उन्हें हमसे सहायता की आवश्यकता होगी सहायता की जाएगी।