फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘देश की एकता से खिलवाड़ करने वाले न बख्शे जाएं’

Mon, 15 Feb 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार देश के समग्र विकास के लिए काम कर रही है। किसान और मजदूरों के साथ शहर और गांव के विकास पर तेजी से कार्य हो रहा है।
विज्ञापन


जेएनयू मामले में उन्होंने राष्ट्र विरोधी ताकतों को और सख्त संदेश देने की बात कही। वे बोले कि राहुल गांधी सहित कई नेता देश से जुड़े मसले में भी सियासत कर रहे हैं।

सोमवार को नौहझील के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में गिरिराज सिंह किसान और मजदूरों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख किया। कहा कि विपक्ष विकास की इस धुरी को रोकने की कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन


जेएनयू की घटना पर बोले कि देश की एकता और अखंडता से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। राहुल गांधी, मायावती और अखिलेश सिर्फ वोट की राजनीति कर रहे हैं। इससे देश की अखंडता को खतरा है। ऐसे नेताओं को भी नहीं बख्शा जाए।

केंद्रीय मंत्री ने आजम खां को देश तोड़ने वाला बताया। कहा कि आजम का दंगा फैलाने के अलावा कोई दूसरा काम नहीं है। उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह की कार्रवाई होनी चाहिए।

यूपी और बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि इन दोनों ही राज्यों में आम जनता सुरक्षित नहीं है।

प्रदेश में सपा सरकार खुली गुडंई कर रही है। ऐसे में प्रदेश की जनता को भाजपा के साथ जुड़कर एक अच्छे राष्ट्र के निर्माण में सहयोगी बनाना चाहिए। केंद्रीय मंत्री को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं का उत्साह भी चरम पर था।

सभा को भाजपा नेता राजेश चौधरी, जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष पदम सिंह शर्मा, देवेंद्र शर्मा, अजय कुमार पोइया आदि भाजपा नेताओं ने भी संबोधित किया।

संचालन सीएल पाठक व अध्यक्षता ओमप्रकाश गोस्वामी ने की। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य तेजबहादुर सौनी, परशुराम शर्मा, मनीष जिंदल, मुकेश वार्ष्णेंय, गोपाल जिंदल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें