गोवर्धन। धर्म रक्षा संघ द्वारा अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए भेजी जा रही रजत शिला का मानसी गंगा तट स्थित मुकुट मुखारविंद मंदिर में विधि-विधान से पूजन किया गया। हनुमान बाग के महंत संत सियाराम दास एवं धर्मरक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक बद्रीश महाराज ने मानसी गंगा के जल के बीच अभिषेक कर पुष्पार्चन किया।
मंदिर रिसीवर रमाकांत गोस्वामी ने कहा कि अयोध्या में जल्द ही भव्य राममंदिर का निर्माण होगा। इसके लिए ब्रजवासी भी सहयोग कर रहे हैं। राम हमारी सनातन संस्कृति का प्रतीक हैं। गिरिराज जी के चरणों में रजत शिला का पूजन हुआ है। मोहनी शरण महाराज, रूद्र देवानंद, अशोक नारायण दास, मनु ऋषि शर्मा, राजू फौजी, चंदा बाबू, मुरारी मास्टर, संतोष उपाध्याय, पप्पू मास्टर, गजेंद्र चौधरी, अर्जुन पुजारी, भारत भूषण आदि थे।