फोटो1: गांव घनिया में क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता बनी टीम को शील्ड से सम्मानित करते प्रधान सं
सौंख। प्रधान क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन में गांव घनिया में किया गया। इसमें करीब 50 टीमों ने हिस्सा लिया। रविवार को हुए फाइनल मैच घनिया की टीम ने नगला जंगली की टीम को हराकर टूर्नामेंट जीत लिया।
शुभारंभ पूर्व चेयरमैन भरत सिंह व प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। फाइनल मैच नगला घनिया व नगला जंगली की टीमों के बीच हुआ। मैच में नगला जंगली ने पहले खेलते हुए 114 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी नगला घनिया की टीम ने 9 ओवरों में 115 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले जॉनी को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। जबकि हिमांशु वर्मा को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। विजेता बनी नगला घनिया की टीम को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पार्थ चौधरी ने 21 हजार रुपये व शील्ड से सम्मानित किया गया। उपविजेता रही नगला जंगली की टीम को कमेटी की ओर से 11 हजार रुपये व शील्ड दी गई। मैच में मनीष व लोकेश ने एंपायर की भूमिका निभाई। प्रधान डॉ देवेंद्र सिंह ने कहा कि खेलकूद से युवाओं का सर्वांगीण विकास होता है। इस मौके पर वेदपाल सिंह, महीपाल सिंह, विजयपाल चौधरी, भोला पहलवान, रवि पहलवान, रविंद्र सिंह, पवन, सचिन, नरेंद्र, दिनेश, विपिन, जेपी, लोकेश, हरकेश, भूपेंद्र, हरी, सौरव, सुभाष आदि उपस्थित रहे।