फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हार्ट अटैक से हुई थी जर्मनी के नागरिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन क्षेत्र के साधना कुंज आवासीय अपार्टमेंट में जर्मनी के नागरिक की हार्ट अटैक से मौत हुई थी। सोमवार को पोस्टमार्टम होने पर इस बात का खुलासा हुआ। पुलिस ने उसके देश के उच्चाधिकारियों व परिजनों को विदेशी दूतावास के जरिये खबर करा दी है। शव को अभी संरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

जर्मन निवासी एलन टाइफिनबैच (47) इस्कॉन मंदिर के पास साधना कुंज अपार्टमेंट में शनिवार को किराए पर कमरा लेकर ठहरा था। अपार्टमेंट स्वामी मधुकांत दास मिश्रा के अनुसार रविवार सुबह कमरे में मृत पड़ा मिला था। एसपी सिटी डाॅ. अरविंद कुमार ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। शव को संरक्षित कर दूतावास को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें