फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जनरल नॉलेज के सवालों ने परीक्षार्थियों को घुमाया

विज्ञापन
बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी।
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर-तृतीय की मुख्य परीक्षा में जिले में 51.7 फीसदी परीक्षार्थी उपस्थित हुए। परीक्षा में ज्यादातर सवाल सिलेबस से ही आए, लेकिन जनरल नॉलेज के सवालों ने परीक्षार्थियों को घुमाया भी।
विज्ञापन


जिले के 19 केंद्रों पर रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा हुई। परीक्षा के नोडल अधिकारी ने बताया 19 परीक्षा केंद्रों पर कुल 8376 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 4332 उपस्थित तथा 4044 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से दूरी बना ली। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक पुरुष और एक महिला सुरक्षाकर्मी तैनात की गई थी। सुरक्षाकर्मियों को हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर दिए गए। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश पत्र की जांच बारीकी से की गई। अभ्यर्थियों के पहचान पत्र और फोटो का मिलान होने के बाद प्रवेश दिया गया। उन्होंने बताया कि पहचान में संदेह होने पर मामले को हेल्प डेस्क प्रभारी और केंद्र अधीक्षक को भेजा जाएगा।

अलीगढ़ के परीक्षार्थी आशुतोष ने बताया कि जूनियर असिस्टेंट की परीक्षा देने आए थे, सिलेबस से ही सवाल थे। हालांकि जनरल नॉलेज के सवालों ने कुछ घुमाया, लेकिन जिस परीक्षार्थी ने सिलेबस को पूरा पढ़ा है। उनके लिए आसान प्रश्नपत्र था। कानपुर की रहने वाली आयुषी दुबे परीक्षा देने के लिए मथुरा आईं। उन्होंने बताया कि जूनियर असिस्टेंट का पेपर था, प्रश्नपत्र ठीक लेवल का था, ज्यादा हार्ड नहीं था। यदि किसी परीक्षार्थी द्वारा एवरेज प्रैक्टिस भी की है तो पास होने के पूरे चांस हैं। डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। बायोमेट्रिक डाटा कैप्चरिंग के लिए विशेष टीम बनाई गई। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्रों के मुख्य प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए थे। उन्होंने बताया कि सभी 19 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें