फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दंपती को वाहन ने मारी टक्कर, पति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत आगरा-दिल्ली हाईवे पर वृन्दापुरम के समीप स्कूटी सवार दंपति को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी घायल हो गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मथुरा कोतवाली क्षेत्र के भरतपुर गेट निवासी 60 वर्षीय जाकिर अपनी पत्नी सितारा के साथ रविवार को स्कूटी से आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर चौमुहां की तरफ जा रहे थे। वृन्दापुरम के समीप किसी वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार जाकिर की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने घायल सितारा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जाकिर मसाले बेचने का कार्य करता था। सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें