फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुक-रुक दौड़ी गतिमान एक्सप्रेस

Wed, 23 Mar 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
विज्ञापन
रुक-रुक दौड़ी गतिमान एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गतिमान एक्सप्रेस की गति पर मंगलवार को हुए ट्रायल के दौरान कई बार ब्रेक लगे। पहले दिल्ली से आगरा जाते समय जंक्शन स्टेशन पार करते ही तकनीकी खराबी आ गई। आगरा से दिल्ली आते समय रुनकता पर ट्रेन की चपेट में आकर दो बच्चों की मौत हुई। इसके बाद बाद स्टेशन के निकट इंजन का पेंटो टूट गया। इससे रेल अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


देश की हाईस्पीड ट्रेन के रूप में दिल्ली से आगरा के मध्य 160 किमी प्रति घंटा की स्पीड से गतिमान एक्सप्रेस ट्रेन दौड़ाई जानी है। मंगलवार को इसका छठा ट्रायल था। ट्रेन मंगलवार की सुबह 9:19 बजे जंक्शन स्टेशन से गुजर गई, लेकिन थोड़ा आगे जाकर आउटर पर कुछ तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन करीब चार मिनट खड़ी रही। इसके बाद ट्रेन 9:58 पर आगरा पहुुंच गई। यहां से ट्रेन 10:56 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई।

रूनकता स्टेशन पार करते ही ट्रेन की चपेट में आकर दो छोटे बच्चे दस वर्षीय छोटू पुत्र मुकेश और अरविंद पुत्र मुकेश निवासी जाऊपुरा पनवारी आगरा की मौके पर ही मौत हो गई। फिर बाद स्टेशन पार करते ही 11:29 बजे इंजन का पेंटो टूट गया। इससे ट्रेन जहां की तहां खड़ी हो गई।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारी मौके पर पहुंच गए और इंजन को सही कराने की कवायद शुरू कर दी। करीब 12:49 बजे ट्रेन को डीजल इंजन लगाकर जंक्शन के लिए रवाना किया गया। यहां ट्रेन 01:00 बजे जंक्शन स्टेशन आई। फिर इंजन के पेंटो को सही करने के बाद 01:05 बजे दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।

आगरा से छह मिनट देरी से चली ट्रेन
गतिमान एक्सप्रेस के आगरा से दिल्ली के लिए रवाना होने का समय 10.50 बजे का था, लेकिन ट्रेन 10.56 बजे रवाना हुई।

खेलते-खेलते पटरियों पर आ गए थे बच्चे
रुनकता के निकट ट्रेन की चपेट में आकर दो छोटे-छोटे बच्चों की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे जीआरपी उपनिरीक्षक अनिल कुमार को परिवारीजनों ने बताया कि बच्चे पास में ही खेल रहे थे। खेलते-खेलते ही पटरी पर चले गए और ट्रेन की चपेट में आ गए। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें