फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना किनारे डाली जा रही गंदगी

Tue, 29 Sep 2015 08:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी)  द्वारा यमुना किनारे मलबा डालने और कचरा जलाने पर रोक लगाने के आदेशों के बाद भी यमुना किनारे घरेलू मलबा डाला जा रहा है। प्रशासन की ओर से लोगों को जागरूक करने का प्रयास भी नहीं किया गया है।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता मधुमंगल शुक्ला की अर्जी पर सुनवाई करते हुए एनजीटी ने अंतरिम आदेश पारित करते हुए वृंदावन नगर पालिका और मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण को कचरा जलाने, यमुना किनारे एवं घाटों के आसपास मलबा डालने पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे।

जिला प्रशासन के द्वारा एनजीटी के आदेशों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यमुना किनारे बोर्ड भी नहीं लगाए गए हैं। नगर पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक अवधेश यादव ने कहते हैं कि यमुना किनारे कचरा और मलबा डालने वाले 18 और नगर में गदंगी फैलाने वाले 29 लोगों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें