फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हड़ताल खत्म होते ही कूड़ा उठाने निकले वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम द्वारा गठित कमेटी और सफाई कर्मचारियों के पदाधिकारियों के बीच मंगलवार को चार घंटे चली वार्ता के बाद हड़ताल समाप्ति की घोषणा की गई। दो दिन से कूड़ा उठान न होने से शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी हो गई। हालांकि वार्ता संपन्न होने के बाद सफाई कर्मी काम पर लौटे और शहर को स्वच्छ करने में जुट गए हैं। सफाई व्यवस्था के लिए अतिरिक्त वाहन भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

डोर टू डोर वाहनों पर तैनात नेचर ग्रीन कंपनी के सफाई कर्मियों ने वेतन बढ़ाेतरी की मांग को लेकर रविवार से हड़ताल शुरू की थी। कंपनी के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से वार्ता की, लेकिन बात नहीं बनी। सोमवार को कर्मचारियों के नेताओं से नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने वार्ता की और मांग पूरी कराने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपर नगर आयुक्त सुनीता सिंह की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय कमेटी गठित की और एक माह के अंदर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश। बावजूद इसके बाद सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी रही। मंगलवार को सुबह कमेटी अध्यक्ष सुनीता सिंह ने दरेसी रोड स्थित नगर निगम गैराज में कर्मचारियों के साथ बैठक कर समाधान का आश्वासन दिया।
इस दौरान कर्मचारियों के नेता उत्तम चंद्र सहजना ने अपर नगर आयुक्त के सामने अपनी मांगे रखीं, कहा कमेटी की जांच की समयावधि कम की जाए और कर्मचारियों की मांगे स्वीकार की जाएं। इस पर कमेटी अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि कर्मियों की मांगों विचार किया जाएगा और जांच रिपोर्ट 10 दिन के अंदर नगर आयुक्त सौंपी जाएगी। करीब चार घंटे तक चली वार्ता के बाद सफाई कर्मियों ने हड़ताल समाप्ति की घोषणा की। इसके बाद सभी कर्मचारी काम पर लौटे। कमेटी अध्यक्ष ने बताया है कि पहले डलावघरों से कचरा उठवाया जा रहा है। वार्ता के दौरान सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामगोपाल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें