मथुरा। प्रदर्शनी के अंदर तितर-बितर पड़ी कुर्सियां।
- फोटो : mathura
मथुरा। भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत डैंपियर नगर स्थित शहीद भगतसिंह पार्क में पीएम मोदी के जीवन पर आधारित लगाई गई प्रदर्शनी महज पांच दिन में ही चकनाचूर हो गई। प्रदर्शनी में बैनर और कुर्सियां उल्टी पड़ी हैं, जबकि दो अक्तूबर गांधी जयंती तक प्रदर्शनी लगे रहने की घोषणा की गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर को उनके जीवन पर आधारित इस प्रदर्शनी का शुभारंभ बड़े धूमधाम से किया गया। शुभारंभ के दौरान कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, विधायक समेत तमाम पदाधिकारी शामिल थे। घोषणा की गई थी कि यह प्रदर्शनी दो अक्तूबर गांधी जयंती तक लगेगी। इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के जीवन मूल्यों और उपलब्धियों प्रस्तुत किया गया है।
पदाधिकारी बोले, बंदर बिगाड़ रहे प्रदर्शनी की शोभा
भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय और महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव का कहना है कि प्रतिदिन यहां बंदर प्रदर्शनी को खराब कर रहे हैं। टीम उसको सही करती है, लेकिन बंदर कुर्सियां और बैनरों पर उछल-कूद करते हैं। बंदरों के उत्पात की वजह से यह समस्या आ रही है। हालांकि टीम निरंतर काम कर रही है।