फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बोरपा प्रधान समेत सात पर केस दर्ज

विज्ञापन
फोटो 1: हमलावर बोरपा प्रधान हरदम सिंह
विज्ञापन
सौंख। तीन दिन पूर्व पशुओं को चराकर अपने घर जा रहे युवक पर प्रधान समेत 7 नामजदों ने जानलेवा हमला कर दिया। लाठी डंडे, फरसा और तमंचे से किए जानलेवा हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया है। मामले में गांव बोरपा प्रधान समेत सात नामजदों के खिलाफ थाना मगोर्रा में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन




गांव बोरपा निवासी भूप सिंह बृहस्पतिवार शाम करीब 4:30 बजे पशुओं को लेकर अपने घर लौट रहा था। आरोप है रास्ते में प्रधान समेत साथ नामजदों ने उसे गाली देते हुए पीट दिया। घायल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने बताया शोर सुनकर ग्रामीण एकत्रित हुए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
पुलिस ने मामले में बोरपा प्रधान हरदम सिंह उसके दोनों बेटों भगवान सिंह, चौहल सिंह व राजवीर सिह, पप्पू, गीतम एवं चंदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें